राशिफल

राशिफल: 17 अप्रैल 2018, मंगलवार

मेष (Aries): पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग हैं। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट-उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।
वृष (Taurus): क्रोध और हताशा की भावना अपने मन पर ना हावी होने दें। स्वास्थ्य नरम रहेगा, खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले को लेकर भी आज आप चिंतित होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें।
मिथुन (Gemini): नौकरी-धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में माधुर्य और आपसी तालमेल बना रहेगा। संतानों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क (Cancer): घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ तथा प्रमोशन की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा।
सिंह (Leo): वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। नौकरी धंधा के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य समय पर पूरा करने में दिक्कत आएगी। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।
कन्या (Virgo): आज नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाहर का खाना-खाने से बचें। धन खर्च हो सकता है। शत्रु आपका अहित न करें, इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें।
तुला (Libra): प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर आज का दिन है। सार्वजनिक जीवन में आप प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। साझेदारों के साथ लाभ की बात होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल असफल होगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में भी लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
धनु (Sagittarius): अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। पेट संबंधी बीमारियों से परेशानी होगी। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा होगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी। आर्थिक लाभ होगा, प्रेमी के साथ आनंद के पल गुजारेंगे।
मकर (Capricorn): माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में संभलकर चलें, सम्मान का ध्यान रखें। पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। स्त्री वर्ग से नुकसान होने का भय हो सकता है।
कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और भाग्य वृद्धि का योग है।
मीन (Pisces): किसी के साथ तकरार होने की आशंका है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े हो सकते हैं। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

29 मई 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

6 October 2025 Ka Rashifal : आज भास्कर योग से मिथुन, कर्क सहित 7 राशियां को मिलेगा संपत्ति लाभ, सूर्य देव की कृपा से बनेंगे धनवान, जानें 12 राशियों का राशिफल

14 फरवरी 2019: जानें गुरुवार (माघ, शुक्ल पक्ष, नवमी) का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk