फतेहाबाद

आग से दो फैक्टरियों में हुआ लाखों का नुकसान, पूरी रात भयभीत रहे लहरिया के ग्रामीण

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
भूना क्षेत्र में अलग—अलग फैक्टरियों में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। दोनों स्थानों पर फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल दोनों स्थानों पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन सही कारणों का पता जांच के बाद चल पायेगा।

जानकारी के मुताबिक, भूना क्षेत्र के गांव लहरिया में वीरवार देर रात करीब 2 बजे टायर फैक्टरी में आग गई थी। आग लगने के कारण पूरे गांव में धुआं भर गया। आग की लपटे इतनी अधिक थी कि ग्रामीणों को पूरे गांव में आग फैलने का भय सताने लगा। आग की भीषणता को देखते हुए अलग—अगल क्षेत्रों से 4 फायरबिग्रेड को मौके पर लगाया गया। लेकिन इसके बाद भी आग पर काबू पाने में करीब सवा चार घंटे लग गए। यहां पर आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नही चल पाया हैै। माना जा रहा है कि आग शॉटे सर्किट के चलते लगी।

फैक्टरी में काम करने वालों के अनुसार अचानक लगी आग के कारण कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। सभी ने पहले आग को अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग को बढ़ते देख फायर बिग्रेड को फोन किया और ग्रामीणों की मदद ली। लेकिन तेज हवाओं के चलने से आग लगातार फैल रही थी। गनीमत रही कि आग फैक्टरी के आसपास के खेतों तक नहीं पहुंच पाई वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता था।

वहीं भूना के ही उकलाना रोड पर स्थित शांति कॉटन मिल में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई। आग लगने से कई क्विंटल नरमा जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही भूना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की समीक्षा की। बताया जा रहा है यहां पर शॉर्ट सर्किट होने के कारण निकली चिंगारी से नरमें की ढ़ेरी में आग लगी थी जो बाद में विकराल होती चली गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फिलहाल यहां पर हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रतिया : एसडीएम ने किया श्रीगुरूनानक गौशाला में बन रहे शैड का निरीक्षण

सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहें नागरिक : डीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 हमलावरों ने किया दो युवकों पर जानलेवा हमला