फतेहाबाद

स्वामी सदानंद जी महाराज ने फतेहाबाद को एक दिन में दी चार सौगात

सद्गुरु कृपा अपना घर, गौ अनुसंधान केंद्र, गौ चिकित्सालय व गौ औषाधालय भवन का हुआ लोकार्पण

फतेहाबाद(साहिल रुखाया)
बेसहारा, अपंग, मंदबुद्धि लोग जो सड़कों पर घुमते रहते हैं उनके लिए सद्गुरु कृपा अपना घर के भवन का उद्घाटन शनिवार को प्रणामी मिशन के प्रमुख संत स्वामी सदानंद महाराज द्वारा किया गया। इस भवन के साथ ही गौ अनुसंधान केंद्र, गौ चिकित्सालय व गौ औषाधालय भवनों का भी उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि बेसहारा को सहारा देना प्रभु की सच्ची भक्ति है। सभी युगों में सेवा को सच्ची भक्ति माना गया है। इसी के चलते ऐसे लोग जिनका कोई सहारा नहीं और जो सड़कों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड या मंदिरों के आगे फटे—पुराने कपड़ों में मानव होते हुए पशुओं का जीवन व्यतीत कर रहे हैं—उनके लिए सद्गुरु कृपा अपना घर की स्थापना की गई है। यहां पर ऐसे मानसिक रोगियों की चिकित्सा की जाती है और रोजाना नहाकर साफ—सुथरा रखा जाता है। ऐसे लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा है।

उन्होंने कहा गौभक्ति को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि गौमाता में सभी देवी—देवताओं का वास होता है। लेकिन आज भौतिकता के युग में गौमाता को भी बेसहारा छोड़ा जा रहा है। ऐसी गौमाता के लिए फतेहाबाद जिले में 98 गौशालाएं स्थापित की जा चुकी है। अब गौवंश पर शोध के लिए अनुसंधान केंद्र बनाया गया है। यहां पर गाय की देशी नस्लों पर शोध किया जायेगा। गायों को अधिक गुणवत्ता के दुध के साथ दुधारु कैसे बनाया जाये—इस पर शोध करने के साथ नस्ल सुधार कार्यक्रम भी चलाया जायेगा। गाय के मूत्र और गोबर के औषधीय गुणों पर निरंतर शोध यहां चलेगी।

प्रणामी संत ने कहा कि सड़कों पर घुमते समय गौवंश काफी संख्या में घायल हो जाते हैं। ऐसे में समय पर चिकित्सा न मिलने के कारण उन्हें काफी कष्ट उठाना पड़ता है। ऐसे गौवंश की सेवा के लिए गौ चिकित्सालय की स्थापना कर दी गई है। वहीं गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौ औषाधालय की स्थापना की गई है। इसमें गाय के मूत्र से विभिन्न प्रकार की दवाईयां तैयार की जायेगी। साथ ही गाय के गोबर से केंचुआ खाद, टिकिया, केक सहित अनेक मानव प्रयोगात्मक वस्तुओं को निर्माण किया जायेगा।

इस अवसर देवी दयाल तायल, विनोद तायल, अग्रवाल सभा प्रधान सुभाष अग्रवाल, अशोक भूकर, अशोक बंसल, राकेश सिहाग, मोहित बंसल, मुनीष अग्रवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

स्वाइन फलू से महिला की मौत, जांच में हुई पुष्टि—आईएमए की बुलाई गई बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk

एक वीडियो ने घुसखोर कर्मचारी का किया था पर्दाफाश, DC ने किया चार्जशीट

हिसार के विजय धान​क हत्याकांड का आरोपी दोस्तों सहित गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk