फतेहाबाद

एक सुर- एक स्वर में दिल्ली पहुंचेंगे कांग्रेसी: तंवर

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने आज यहां कांग्रे्रस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और आगामी 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर मंत्रणा की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली का निमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक लोगों के साथ रैली में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस रैली में एक सुर और एक स्वर में दिल्ली जाएगी। यह रैली किसी व्यक्ति का प्रदर्शन ना होकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि रैली में पहुंचे लोगों की संख्या शक्ति प्रदर्शन को तय करेगा, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे और आम लोगों को भी रैली का निमंत्रण दे। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। महिलाओं व बच्चियों से रेप व मर्डर की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं। हाल ही के दिनों में ये घटनाएं जो सामने आ रही हैं, उसको देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम है।
उन्होंने कहा कि सरकार अपराधों खासकर महिला के विरुद्ध अपराधों पर लगाम लाने के लिए कोई कानून लाती है तो कांग्रेस साथ देने को तैयार है। मगर सरकार कुछ करने के लिए तैयार ही नहीं है। वहीं उन्होंने इनेलो-बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि इस गठबंधन के समीकरणों का कांग्रेस पर कोई असर नहीं पडऩे वाला है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश केहरवाला, जयपाल लाली, प्रदेश महासचिव टेकचंद मिढ़ा, रामस्वरूप रामा पूर्व मंत्री, देवेंद्र बबली, कृष्णा पूनिया, भवानी सिंह, सुरेंद्रपाल वर्तिया, सुभाष बिश्नोई, मंगतराम लालवास, नरेश सरदाना, अंग्रेज लाली, जग्गू मिस्त्री, प्रवीण भिरडाना, अशोक भुकर, अरविंद भुकर, भीमसेन नारंग, हंसराज शहीदांवाली, सुरजीत मेडल, दीपक भिरडाना, प्रवीण वर्मा, गुरदीप गिल, प्रवीण चोपड़ा, सुरजीत हुड्डा, राधे बिश्नोई, नथूराम भूना, कालू बरसीन, राजेश गांधी, गुरदीप चहल, साधू राम यादव सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

छैलूराम ने सलमान खान को मिली जमानत पर खड़े किए सवाल

उपायुक्त ने जेएनवी खाराखेड़ी का औचक निरीक्षण किया, विद्यालय प्रांगण में किया पौधारोपण

सोना-चांदी ले उड़े चोर..पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज