पंजाब

पंजाब में 9 नए मंत्रियों के नामों पर मुहर, कल होगा कैबिनेट विस्तार

चंडीगढ़,
पंजाब सरकार में 9 नए मंत्रियों को जगह मिलने जा रही है, ये सभी मंत्री शनिवार शाम को शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच बैठक में इनके नामों को मंजूरी दी गई है।

राज्य में सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंहला, भारत भूषण आशू, श्याम सुंदर अरोड़ा, ओपी सोनी, राणा गुरमीत सिंह सोढी, गुरप्रीत सिंह कांगर और बलबीर सिद्धू को मंत्री बनाया जा रहा है। अमरिंदर सिंह ने इन लोगों को बधाई दी और कहा कि पंजाब राज भवन में कल शाम छह बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।


पंजाब के सीएम ने कहा, ‘नए कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा करके खुशी महसूस हो रही है, सभी को बधाई।’ सीएम ने बताया कि अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। भावी मंत्रियों के नामों की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के साथ दो बार मुलाकात की थी। दोनों नेता गुरुवार को भी मिले थे। सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक करीब एक घंटे तक चली और कल की बैठक में राहुल ने अमरिंदर से वरिष्ठता के क्रमानुसार विधायकों की सूची मांगी थी। मौजूदा समय में पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री हैं।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

डेपो करेगा पंजाब के युवाओं को नशे से दूर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को तापमान में गिरावट रही जारी, जानें क्या है पश्चिमी विक्षोभ

युवाओं के लिए पंजाब सरकार का तोहफा, 25 से 33 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करवायेगी सरकार