स्कूल न्यूज

पृथ्वी दिवस पर बताई पेड़-पौधों की महता

आदमपुर (अग्रवाल)
शिव कालोनी स्थित मदर्स प्राइड कान्वैंट स्कूल में शनिवार को पृथ्वी दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदूषण को रोकने के लिए आह्वान किया गया व पौधारोपण और जल संरक्षण पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका मनीषा जांगड़ा व स्टाफ सदस्यों ने पौधारोपण करके किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि पौधारोपण करने से पर्यावरण अच्छा होता है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। प्रतियोगिता इंचार्ज मुकेश सांखला द्वारा इस अवसर पर प्रकृति का सदुपयोग विषय पर चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रदर्शनी लगाकर व मॉडल के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हमारी पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां आज भी जीवन संभव है। धरती पर जीवन को बचाए रखने के लिए पृथ्वी की प्राकृतिक संपत्ति को बनाए रखना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि आज प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग करने से पृथ्वी पर जीव के रहने का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रतियोगिता के अंत में बच्चों को पौधे देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर विक्रम चहल, हरीश कौशिक, विकास पूनिया, रवि वर्मा, रविंद्र कुमार, अमित, रेणू शर्मा, सुमन, सरस्वती, मंजू, सीमा, मनीषा यादव, ज्योति, उषा, सुमन, नीतू, प्रियंका, नेहा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

प्रणामी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत—प्रतिशत, अमर ज्योति ने किया स्कूल टॉप

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रणामी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर छात्राओं ने की रिहर्सल