स्कूल न्यूज

प्रणामी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

आदमपुर,
श्रीकृष्ण प्रणामी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्राचार्य तोलाराम शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। हर साल पर्यावरण दिवस थीम प्रकृति के संरक्षण, संवर्द्धन के लिए अलग-अलग निर्धारित की जाती है। इस बार साल 2020 की थीम है ‘समय और प्रकृति’। पर्यावरण दिवस पर आप अपने घर में पौधे या आसपास पेड़ लगाएं। इससे आपके घर को पेड़ की छाया और ताज़ा हवा भी मिलेगी।

उन्होंने कहा इस साल की थीम समय और प्रकृति वर्तमान काल में फैले कोरोना संक्रमण पर स्टीक है। कोरोना संक्रमण के दौर में आज पूरा विश्व स्वयं का असहाय महसूस कर रहा है। ऐसे में प्रकृति द्वारा मानव को मिले हल्दी, अश्वगंधा, गिलोय, अदरक, नींबू, दालचीनी जैसे औषधिय पौधे ही मनुष्य के सहायक बने है। श्री शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आने वाले बारिश के मौसम औषधिय और फलदार पौधे अधिक से अधिक लगाए। जितना प्रकृति का संतुलन बनेगा—उतना ही मनुष्य सुरक्षित रहेगा। इस दौरान स्कूल प्रांगण में 2 दर्जन के आसपास पौधे लगाए गए।

Related posts

हरियाणा सरकार स्कूलों को खोलने की तैयारी में—जानें विस्तृत प्लान

हिन्दी भाषा के समुचित उपयोग से ही वास्तविक तरक्की संभव है – पपेन्द्र ज्याणी

Jeewan Aadhar Editor Desk

SNPS : ऑनलाइन देखकर घर पर किया योग, फादर्स डे पर बच्चों ने ड्राइंग शीट पर उकेरी भावनाएं