राशिफल

राशिफल: 29 अप्रैल 2018, रविवार

मेष (Aries): आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।
वृष (Taurus): बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे।
मिथुन (Gemini): नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी।
कर्क (Cancer): आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव महसूस करेंगे। मन में खिन्नता रह सकती है। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ हो सकती है। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, ध्यान रखें। धन खर्च हो सकता है।
सिंह (Leo): मित्रों एवं स्वजनों के साथ यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। नए कार्य या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है।
कन्या (Virgo): परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रवास की संभावना है। मिष्टान के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। वाद-विवाद में उग्र वाणी का प्रयोग ना करें।
तुला (Libra): वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा। कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च कर सकते हैं। असंयमित वाणी या व्यवहार से आपसी मतभेद हो सकता है। कुटुंबीजनों और स्नेहियों के साथ अनबन हो सकती है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी।
मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारी के खुश होने से प्रमोशन का संयोग बनेगा। सरकार, मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा। संतान की प्रगति से आनंद महसूस करेंगे।
कुंभ (Aquarius): आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना होगा। मौज-शौक तथा घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
मीन (Pisces): आज आकस्मिक धनलाभ का योग है। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। विरासत सम्बंधी लाभ के योग हैं। जलक्षेत्र के आस-पास सावधान रहें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 March 2025 Ka Rashifal : आज वज्र व सिद्धि योग में चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

24 January 2025 Ka Rashifal : आज वृद्धि व ध्रुव योग में 4 राशियों पर जमकर बरसेगा धन, जानें 12 राशियों का राशिफल

13 January 2025 Ka Rashifal : आज रवि योग में तुला सहित 5 राशियों के लोगों के लिए सफलता का शानदार योग, जानें 12 राशियों का राशिफल