राशिफल

राशिफल: 30 अप्रैल 2018, सोमवार

मेष (Aries): पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा।
वृष (Taurus): आज दिनभर आनंद छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा।
मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम रहेगा। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टालें, मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित ना हो, ध्यान रखें।
कर्क (Cancer): आज आप संभलकर चलें। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति हो सकती है। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। धन अधिक खर्च हो सकता है। मान-सम्मान का ध्यान रखें।
सिंह (Leo): भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनो के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत हैं।
कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहें।
तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च हो सकता है। वैचारिक रूप से दृढता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन ना हो, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।
धनु (Sagittarius): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ मिलेगा।
मकर (Capricorn): मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है।
कुंभ (Aquarius): आज जब कभी भी किसी काम को समय पर करने में कटिबद्ध रहते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है। आज भी आप ऐसे प्रस्ताव के लिए तैयार रहे हैं।
मीन (Pisces): क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। इलाज के पीछे धन खर्च होने की आशंका है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो इसका ध्यान रखें।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

3 September Ka Rashifal : आज 5 राशियों पर रहेंगे सूर्यदेव मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 मई 2022 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 October 2025 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रमा एकादशी का शुभ संयोग, त्रिग्रह योग के अद्भुत संयोग में मेष और वृष समेत 5 राशियों के जातक पाएंगे तीन गुना लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल