राशिफल

राशिफल: 01 मई 2018, मंगलवार

मेष (Aries): नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदारी करेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद हर प्रकार से आपको संयमित व्यवहार करना पड़ेगा। नए संबंध बनाने से पूर्व विचार करने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष (Taurus): व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण सुखशांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लूट सकेंगे।
मिथुन (Gemini): मध्याह्न के बाद घर का वातावरण सुख-शांतिपूर्ण रहेगा इसलिए मानसिक रूप से आज आनंद का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। कार्य में यश प्राप्त होगा।
कर्क (Cancer): स्थायी संपत्ति के मामले में समझदारी से काम लें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
सिंह (Leo): विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। मध्याह्न के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कन्या (Virgo): आज वाणी पर संयम रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन करेंगे। पूंजी-निवेश करना आज आपके हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।
तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर रहें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद या मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है।
धनु (Sagittarius): लाभ और आय में वृद्धि का दिन है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य ना बिगड़े, ध्यान रखें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक हो सकता है।
मकर (Capricorn): व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेंगे। प्रमोशन के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है।
कुंभ (Aquarius): आज दिन की शुरूआत थोड़ा बेचैनी से होगी। आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।
मीन (Pisces): क्रोध पर संयम बरतें। सुखमय विषयों में आपकी रुचि रहेगी। गहन चिंतन आपके मन को शांति प्रदान करेगा। लेखनकार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें। अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालें।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

30 March 2024 Ka Rashifal : आज सिद्धि योग में इन 5 राशियों को शनिदेव की कृपा से मिलेगी हर कार्य में सफलता, धन में होगी वृद्धि, जानें 12 राशियों का राशिफल

5 दिसम्बर 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

4 June 2023: रविवार का दिन किस के लिए रहेगा बेहद खास, जानिए आज का दैनिक राशिफल