राशिफल

राशिफल: 02 मई 2018, बुधवार

मेष (Aries): आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित हो सकता है। आप गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है।
वृष (Taurus): आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी।
मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च बढ़ेंगे।
कर्क (Cancer): गणेशजी आज का दिन शांत रहकर गुजारने की सलाह देते हैं। आज आकस्मिक खर्च हो सकता है। परिवार में कलह हो सकती है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकते हैं।
सिंह (Leo): मां की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। मन में नकारात्मक विचार आने से उदास हो सकते हैं। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।
कन्या (Virgo): भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है, ऐसी गणेशजी चेतावनी देते हैं।
तुला (Libra): मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रह सकती है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। अपनी जिद छोड़कर आपको समाधान निकालने होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलेगा।
धनु (Sagittarius): परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मकर (Capricorn): आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
कुंभ (Aquarius): उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन (Pisces): नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है, लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

1 जनवरी 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 दिसम्बर 2020: जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 अगस्त 2022: जानें शनिवार का राशिफल