दुनिया

अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 6 भारतीयों को किया अगवा

काबुल,
अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने छह भारतीय समेत सात लोगों को अगवा कर लिया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक अफगानिस्तान के बाघलान इलाके से बंदूकधारियों ने एक भारतीय कंपनी में काम करने वाले कुल सात लोगों को बंदूक के बल पर अगवा कर लिय। टोलो न्यूज के मुताबिक अगवा लोगों में छह भारतीय और एक अफगान नागरिक हैं। सभी केईसी नाम की कंपनी के कर्मचारी हैं।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रविवार को उस समय हुई, जब ये लोग इलाके में यात्रा कर रहे थे। आतंकी संगठन तालिबान पर इन भारतीयों को अगवा करने का शक जताया जा रहा है। KEC कंपनी के इन सात कर्मचारियों को बघलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खोमरे शहर के बाग-ए-शमल गांव से अगवा किया गया। यह भारतीय कंपनी इलाके में बिजली का काम करती हैं। बघलान प्रांतीय काउंसिल ने इस घटना के पीछे तालिबान के हाथ होने की बात कही है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

‘मन की बात’, योग और पर्यावरण दिवस पर रहा फोकस

पाकिस्तानी रेल मंत्री गिदड़ भभकी…फिर न घास उगेगी, न चिड़ियां चहकेंगी और न मंदिरों में घंटियां बजेंगी

Jeewan Aadhar Editor Desk

विराट कोहली बने 6 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान