देश

एक बॉयफ्रेंड के साथ भागीं दो लड़कियां, पहली के साथ मिलकर दूसरी को दिया धोखा

रायगढ़,
छत्‍तीसगढ़ में प्‍यार और धोखे की एक अजीब खबर सामने आई है। छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ में दो लड़कियों ने प्‍यार में पागलपन की हद को पार करते हुए एक ही बॉयफ्रेंड के साथ भागने का प्‍लान बना लिया। प्‍यार में असलियत का पता तब चला जब लड़के ने पहली वाली लड़की के साथ मिलकर दूसरी लड़की को धोखा दे दिया। बॉयफ्रेंड की इस हरकत से परेशान लड़की ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करते हुए सारी कहानी बता दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है जहां एक लड़के को गांव की दो लड़कियों से प्‍यार हो गया। प्‍यार में अंधी हो चुकीं दोनों लड़कियों ने लड़के की बातों में आकर उसके साथ भागने का प्‍लान बना लिया। भागकर पहले तीनों दिल्‍ली और फिर वहां से झारखंड के टाटा नगर पहुंचे जहां पर लड़के ने बड़ी ही चालाकी से दूसरी लड़की को उत्‍कल ट्रेन में बैठा दिया और वहां से पहली लड़की को लेकर फरार हो गया। लेकिन जब ट्रेन चल पड़ी और लड़की ने रोना शुरू कर दिया तो सह यात्रियों ने उससे कारण पूछा। लड़की ने सारी बात यात्रियों को बताई जिसके बाद मामले की जानकारी बरमकेला पुलिस के साथ ही रायगढ़ जीआरपी को दी। लड़की को उत्‍कल एक्‍सप्रेस से उतारकर उसके घरवालों के हवाले कर दिया।
लड़की ने अपने साथ हुए धोखे के बारे में बताया कि टाटा नगर से ये तीनों उत्‍कल एक्‍सप्रेस में बैठे थे लेकिन कुछ देर बार उसकी साथ वाली लड़की और लड़का ट्रेन से ये कहकर उतरे कि कुछ खाने के लिए लेने जा रहे हैं। काफी देर बाद भी दोनों नहीं लौटे और ट्रेन चल पड़ी तो खुद को अकेले पाकर उसने रोना शुरू कर दिया। कोच में सवार यात्रियों को लड़की ने घर से भागने और अपने साथ हुए धोखे के बारे में जानकारी दी।
लड़की सहेली और बॉयफ्रेंड से मिले धोखे के बाद सदमे में है। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी भी अनहोनी से पहले लड़की बच गई ये अच्‍छी बात है। लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

लौट आया 8वीं क्लास में फेल होने का डर, केंद्र सरकार ने बदला नियम

जुलाई बनेगी धरतीपुत्रों के लिए प्राणरेखा

8वीं कक्षा के स्टूडेंट ने क्लासमेट को मारा चाकू, हालत गंभीर