फतेहाबाद

नाराज हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के प्रधान का किया घेराव

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
हड़ताल पर बैठे नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के कार्यालय में जा पहुंचे। सफाई कर्मचारियों ने उनके कार्यालय का घेराव किया। दर्शन नागपाल के कार्यालय का गेट बंद कर के नगर परिषद कर्मचारियों ने वहां जमकर नारेबाजी की।

इस प्रदर्शन के दौरान महिलाओं भी काफी संख्या में मौजूद थी सफाई कर्मचारियों का कहना था कि लगातार वह अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन सरकार की ओर से उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर यही हालात रहे तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर मजबूर होंगे।

हड़ताल से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है, इससे निपटने के लिए नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल ने आज वार्ड पार्षदों की मीटिंग भी ली और वैकल्पिक व्यवस्था जल्द करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते हैं तो वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर उनकी ओर से कर्मचारी शहर में लगाए जाएंगे ताकि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। इससे खफा होकर सफाई कर्मचारियों ने उनके कार्यालय का घेराव किया।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बुधवार की सुबह पैट्रोल पंप पर लूटपाट, सेल्समेन को मारी गोली

रतिया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंटेनमेंट जोन घोषित

Jeewan Aadhar Editor Desk

जिलाधीश ने जारी किए दिशा निर्देश, कहा-कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी