उत्तर प्रदेश

मदर्स डे पर चाकू से गोदकर कर दिया मां का कत्ल

लखनऊ,
मदर्स डे मनाए जाने के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैै। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत जिवघीपुर के महफूजनगर निवासी हसीन ने अपनी सौतेली मां सुलेमा खातून (50) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और इसके बाद मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। प्रभारी क्षेत्राधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी हसीन ने बताया कि सौतेली मां सुलेमा से आए दिन छोटे-छोटे मामलों को लेकर विवाद होता था। शानिवार देर रात हर रोज की तरह वह अपने घर में तानेबाने पर काम रहा था। इसी दौरान मां से विवाद होने लगा और उसने पास पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से मां पर वार कर भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन हसीन और सुलेमा के बीच मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। इसके अलावा वह अपनी सौतेली बहन के व्यवहार से भी परेशान था।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राष्ट्रपति दौरे के कारण महिला की मौत से नाराज राष्ट्रपति ने दिए अधिकारियों को ये आदेश

Jeewan Aadhar Editor Desk

दिव्यांग बच्चे देंगे स्वच्छ भारत का संदेश, ब्रजवुड फिल्म अार्टिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बनी स्वच्छ भारत फिल्म

72 की उम्र में 3 बदमाशों पर भारी पड़े रिटायर्ड मेजर

Jeewan Aadhar Editor Desk