फतेहाबाद

सफाई अभियान पर मचा बवाल, पुलिस ने खदेड़ा तो हड़ताली महिला कर्मचारी लेटी ट्रैक्टर के आगे

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
शहर में नगर परिषद द्वारा चलाए गए सफाई अभियान को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सफाई अभियान का विरोध कर रहे हड़ताली सफाई कर्मचारियों को मौके से खदेड़ दिया। इसके बाद हड़ताली महिला कर्मचारियों ने गंदगी उठा रहे ट्रेक्टर के आगे लेटकर विरोध जताया।

जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद ने पुराने बस स्टैंड के पास पड़े गंदगी के ढ़ेर को शाम साढ़े पांच उठाना आरंभ किया तो हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने विरोध जताना आरंभ कर दिया। बवाल बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हड़ताली कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद कमान संभाली हड़ताल पर चल रही महिला सफाई कर्मचारियों ने। उन्होंने ट्रैक्टर के आगे लेटकर कूड़े को खाली करने की मांग रख दी।

फिलहाल यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत चल रही है। इसी बीच सूचना आ रही है कि मौके पर काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मी पहुंच रही है ताकि सफाई अभियान को सुचारु रुप से चलाया जा सके।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कमलनाथ को सीएम बनाने पर सिखों ने जताया विरोध

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेसहारा पशु ने ले ली हेड कांस्टेबल की जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना वायरस को लेकर पुलिस व आम लोग बरतें पूरी ऐहतियात : एसपी

Jeewan Aadhar Editor Desk