फतेहाबाद

थोड़े दिन रुको..मीडिया वालों को भी हड़ताल पर जाना पड़ेगा—अभय चौटाला

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
एसवाईएल मुद्दे को लेकर मंगलवार को फतेहाबाद में इनेलो और बसपा ने जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान फतेहाबाद की अनाज मंडी शेड के नीचे एक जनसभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला और बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने शिरकत की।

जनसभा के बाद मौके पर आए हजारों कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला और बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती के नेतृत्व में एसवाईएल मुद्दे को लेकर अपनी गिरफ्तारियां दी। पुलिस की ओर से डेढ़ दर्जन रोडवेज बसें मौके पर बुलाई गई जिसमें इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन स्थित अस्थाई जेल में ले जाया गया। गिरफ्तारी देने से पहले मीडिया कर्मियों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल और दादूपुर-नलवी नहर के निर्माण को लेकर इनेलो जेल भरो आंदोलन चला रही है और अंतिम दिन प्रदेशभर के हजारों इनेलो और बसपा कार्यकर्ता प्रदेश स्तर पर गिरफ्तारी देंगे।

अभय चौटाला ने कहा कि जेल भरो आंदोलन के तहत सरकार और प्रशासन के इंतजामात यदि जेल मैनुअल के अनुसार नहीं मिले तो वे सरकार के खिलाफ कोर्ट ऑफ़ कंटेंप्ट का मामला दायर करेंगे। खेल नीति के तहत आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने के सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार खिलाड़ियों ही नहीं राष्ट्रीय स्तर के स्वतंत्रता सेनानियों शहीदों और देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों को सम्मान देना भूल चुकी है। ऐसे में इस वर्ष स्वर्गीय ताऊ देवीलाल जी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी लोगों का सम्मान किया जाएगा। वहीं हरियाणा में सफाईकर्मियों की हड़ताल के मामले पर सवाल पूछने पर अभय चौटाला ने मीडिया कर्मियों से कहा कि आपको (मीडिया) भी हड़ताल पर जाना पड़ेगा, थोड़े दिन रुको।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हे राम! भगवान को भी नहीं बख्शा..

Jeewan Aadhar Editor Desk

अपहरण कर पीटा, पिस्तोल दिखाकर दी धमकी

Jeewan Aadhar Editor Desk

अब आम नागरिक ई-सचिवालय पोर्टल से समय लेकर कर सकेगा किसी भी मंत्री से वीसी : उपायुक्त डॉ. बांगड़