हिसार

बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में देर-सवेर तीसरे मोर्चे का होगा गठन: गंगवा

आदमपुर (अग्रवाल)
इनेलो के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद एवं नलवा से वर्तमान विधायक रणबीर गंगवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मायावती के नेतृत्व में देश में तीसरे मार्चे का गठन होगा एवं देश में आगामी सरकार तीसरे मोर्चे की बनेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक से इसकी शुरूआत हो चुकी है क्योंकि चौधरी देवीलाल व पूर्व पीएम देवगौड़ा ने ही पहले वीपी सिंह की सरकार बनाई थी। इनेलो नेता ने कहा हरियाणा की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर अब इनेलो को सता सोंपना चाहती है जिसके चलते हरियाणा में भी बसपा-इनेलो गठबंधन पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बनायेगा।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

गंगवा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों व महंगाई की मार से हर वर्ग परेशान है तथा इससे किसान व आम जनता और भी ज्यादा प्रभावित होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार को विफल करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार से हर वर्ग बुरी तरह निराश है तथा आंदोलन प्रदर्शन करने को मजबूर है। उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार ने सरकारी खरीद के नियम कड़े कर दिये तथा अब खरीद ही बंद कर दी है जिसके चलते किसान ओने पोने दामो में अपनी फसल बेचने को मजबूर है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार एसवाईएल के प्रति भी गम्भीर नही है जिसके चलते किसानों को पानी नही मिल रहा है तथा पानी की भारी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि इनेलो एसवाईएल तथा किसानों के लिए हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार है लेकिन सरकार गम्भीर नही है। उन्होंने कहा कि इनेलो किसी भी कीमत पर कांग्रेस से हाथ नही मिलाएगी। इस मौके पर सतबीर वर्मा, श्यामसुंंदर रेवड़ी, सुरजीत ज्याणी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर के प्रोपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी

स्वामी सच्चिदानंद ने सुनाई गुरू जम्भेश्वर भगवान के अवतार की कथा

तीसरी पोती के जन्म पर दादी ने बजाई थाली

Jeewan Aadhar Editor Desk