राशिफल

11 अक्टूबर 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज कार्यक्षेत्र में काफी सम्मान मिलेगा। व्यापारियों को विवाद से बचकर रहना चाहिए। लेखकों के लिए आज दिन काफी खुशी लेकर आयेगा। विवाह के इच्छूक जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। आज खराब सेहत परेशान कर सकती है। गीता पाठ से जातक का दिन बन जाएगा।

वृष
अति आत्मविश्वास से दूर रहे वर्ना बॉस द्वारा दिया गया काम में गड़बढ़ हो सकती है। परिवार के सदस्यों पर विश्वास रखें, झगड़े से बचे। रात को पूरी नींद लेनी है। कार्य में दिल की जगह बुद्धि का इस्तेमाल करना है। शादी की समस्या का समाधान होगा। आज बजरंगबाण का पाठ करें।

मिथुन
कार्यक्षेत्र में टारगेट परेशान कर सकता है। सहकर्मियों से परेशानी मिल सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की चर्चा चल सकती है। पिता और पत्नी से अनबन ठीक नहीं है। जंक फूड से बचे। निवेश से लाभ मिलेगा। मित्रों को अपशब्द मल बोले। हनुमान चालीसा पढ़ें।

कर्क
शांत मन से अपना काम करें। शोध कार्य में सफलता मिलेगी। वाकपटुता से आपके सभी काम पूरे होते जायेंगे। नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पढ़ाई को लेकर मानसिक परेशानी बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आज शिवतांडव का पाठ करें।

सिंह
आज कारोबार में लापरवाही नहीं करनी है। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिनअनुशासनहीनता के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। वक्त को खराब करने से बचे। आंखों का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज मां की तरफ से उपहार मिलेगा। आज नारायण कवच का गान करें।

कन्या
पैसों के मामले में पारदर्शिता रखें। आज पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। आज सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा वालों से बॉस कुछ पूछताछ कर सकते हैं। कला की तरफ झुकाव होगा। आज नेटवर्किंग के काम से लाभ होगा। किसी गरीब बच्चे को आज जूता और कपड़ा दान दें।

तुला
आज प्रमोशन के चांस बन रहे है। कारोबारियों को पैसों की तंगी सता सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। क्रिएटीविटी में मन लगेगा। घरेलू विवाद से दूर रहे। घर में मेहमान आ सकते हैं। आज कहीं किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। ​यदि कोई दवा ले रहे हैं तो आज याद करके अवश्य लें। केसर का तिलक लगाएं।

वृश्चिक
नए व्यापार की प्लानिंग बनेगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग सही रस्ते पर करना है। घर में शांति बनाये रखें। अगर सरकार या अधिकारी से कोई काम है तो आज प्रयास करें, सफलता मिलेगी। पेट की समस्या हो सकती है। मां का ध्यान रखें। आज हल्दी का तिलक लगाएं।

धनु
आज मन काफी प्रसन्न रहेगा। पेंडिग काम आज पूरे होंगे। व्यापार काफी अच्छा रहेगा। युवाओं को तीखी प्रतिक्रिया से बचना होगा। रिश्तेदार या मित्र के मिल जाने से प्रसन्नता मिलेगी। वाणी पर लगाम रखें। मीडिया और प्रचार-प्रसार के कामों से लाभ मिलेगा। आज खानपान का ध्यान रखना है। आज पार्वती शिव की पूजा करें।

मकर
आज टीम वर्क होने के कारण कार्य जल्दी बनेगा। व्यापारियों को सोच—समझकर स्टॉक करना चाहिए। नौकरी में लाभ होगा। युवाओं को आज अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। मांगलिक काम बनेंगे। अनजाने में हुई कोई गलती आज शर्मिंदा कर सकती है। सेहत होगा खराब हो सकती है। आज शिव को जल अर्पित करें।

कुंभ
आज नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार समान्य रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बड़े भाई का साथ मिलेगा। मां—बाप की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में अनबन हो सकती है। त्वचा का ध्यान रखें। सुंदर कांड का पाठ करें।

मीन
आज नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान—सम्मान मिलेगा। युवाओं को एक्टिव रहेगा। परिवार से उपहार मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज सेहत से परेशान रहेंगे, और बेचैनी रहेगी। आज ऊं नम: शिवाय का जाप करें।

Related posts

30 मार्च 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

राशिफल: 10 जनवरी 2018, बुधवार

राशिफल: 26 जनवरी 2018, शुक्रवार