राशिफल

12 अक्टूबर 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज खर्च काफी होगा, इससे कुछ उदास भी रहेंगे। उदासी के कारण आपके सोचने—समझने की ताकत प्रभावित हो सकती है। शाम तक घरेलू तनाव में कुछ कमी आयेगी। आप नौकरी में कुछ खिन्न रह सकते हैं। व्यापारी आज अपने कामकाज से ज्यादा प्रसन्न रहेंगे।

वृष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा।आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी नए काम को शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा।

मिथुन
लेखन कार्य में सफलता मिलेगी। वित्त सम्बंधी परेशानी आ सकती है। आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क
किसी को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च न करें। घरेलू मामलों में लापरवाही ना बरते। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने पर जोर दें। दफ़्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफ़ी सम्भावना है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। छुटि्टयों में घूमने जा सकते हैं।

सिंह
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपका कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या
आज रुचि के अनुसार काम करेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। किसी महिला के सहयोग से लाभ प्राप्त हो सकता है। शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। परेशानियां खत्म हो सकती है। आज पुराने समय से चली आ रही बिमारियों से निजात मिल सकती है।

तुला
घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। शारीरिक समस्याओं में बढ़ोत्तरी हो स​कती है। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। मित्र वित्तीय मदद करेंगे। आपका मूडी रवैया आपके भाई का मिज़ाज ख़राब कर सकता है। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा।

वृश्चिक
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगी। दिन सामान्य से काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। कन्या को कोई भेट दें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु
मानसिक रुप से काफी मजबूत रहेंगे। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। मीठी वाणी से सबका मन जीत लेंगे। पूराने कार्य का लाभ मिलेगा। व्यापारियों का दिन अच्छा रहेगा। लाभ की स्थिती बनेगी। आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है।

मकर
मन भयभीत रहेगा। नई आर्थिक योजनाओं पर सोच—विचार रहेगा। रिश्तेदार आपकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। आज भोग प्रवृत्ति पर अंकुश रखें। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है।

मीन
आज आपको सकारात्मक सोच रखनी होगी, आपके सारे कठिन काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। अपना मन शांत रखें। आपको नए अनुभव हो सकते हैं। कामकाज में आनंद आएगा। भावनात्मक संतुलन भी बना रहेगा। प्राइवेट नौकरी वालों के प्रमोशन के योग है।

Related posts

25 सितम्बर 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

परमहंस संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के प्रवचनों से—253

18 June 2024 Ka Rashifal : आज निर्जला एकादशी पर बना है त्रिपुष्‍कर योग संग सिद्ध योग, कारोबार में पैसों से मालामाल होंगी ये 5 राशियां, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk