राशिफल

16 नवम्बर 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
मन कुछ परेशान भी हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष
पुराने रुके हुए काम बनेंगे। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, क्रोध से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे। आज नौकरी के आफर मिल सकते है। अकस्मात चोट लगने से परेशान रहेंगे।

मिथुन
आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। आज व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे, हाथ से ना जाने दें। नौकरी से जुड़े लोगों की सैलरी न मिलने से परेशानी बढ़ेगी। पैसे चोरी हो सकते हैं।

कर्क
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ में बढ़ोतरी होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। नौकरीपेशा वालों के लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह
कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा के लाभ में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक साहित्य के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कन्या
कारोबार में सन्तोषजनक परिणाम मिलेंगे। धन लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में इच्छा विरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में आपसी वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहने के प्रयास करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

तुला
आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत अच्छी होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
आज आपके सारे कार्य सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में स्थिति लाभप्रद बनेगी। ज नौकरी में परेशानी और जिम्मेदारी बढ़ेगी। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है।

धनु
व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। किसी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। ऑफिस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस को लेकर सावधान रहे। परिवार के साथ खुशी का माहौल रहेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मकर
बिजनेस में लाभ होगा। आज नौकरी में सहकर्मियों की वजह से नुकसान होगा। कोई अनहोनी हो सकती है। किसी की बातों में आकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। सर्वाइकल या जोड़ों के दर्द की वजह से पूरे दिन परेशान रहेंगे।

कुंभ
व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी में जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। पैर में चोट लगने का भय है। शादी के लिए बात पक्की होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन
बिजनेस में कोई डील हो सकती है। स्वभाव में जिद्द और गुस्सा रहेगा। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। घर परिवार से मिलने वाले सुख में कमी होगी। शाम तक पेट दर्द से परेशान रहेंगे।

Related posts

10 January 2025 Ka Rashifal : शुक्रवार को शुभ योग के साथ बना है शुक्‍ल योग, 5 राशियों की कारोबार में होगी तरक्‍की, जानें 12 राशियों का राशिफल

19 November 2023 Ka Rashifal : रविवार को 4 राशियों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 नवम्बर 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल