राशिफल

9 मार्च 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

9 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे।आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। कार्यों में आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। भगवान शिव के मंत्र – ॐ नमः शिवाय का 11 बार जप करें,सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृष
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी।सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। लवमेट के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, पारिवारिक रिश्तें बेहतर होंगे।

मिथुन
आज आपको किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी, जिससे आप समय रहते अपना कार्य पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आप माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। आज घर पर अचानक से कोई मेहमानआ सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा।धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, सभी काम सफल होंगे।

कर्क
आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान होंगे, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर उत्सव का माहौल बनेगा। ऑफिस मेंकिसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें, सेहत बेहतर होगी।

सिंह
आज ऑफिस के किसी काम में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा|कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना अच्छा रहेगा।किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। लवमेटस कहीं घुमाने का प्लान बनायेंगे। शिव मंदिर में दूध का दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होने का योग बन रहा है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें,लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्लान बनायेंगे।ऑफिस में आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। इस राशि के नौकरी पेशा महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

वृश्चिक
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। शिवलिंग पर सफेद पुष्प अर्पित करें, परिवारिक क्लेश दूर होंगे।

धनु
आज आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है| उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा।आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। भगवान शिव को मिश्री का भोग लगायें,कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मकर
आज आपके काम बनते-बनते रूक जाएंगे। इससे आप थोड़े परेशान होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। गाय की सेवा करें,मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ
आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा होगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी,जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतररहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मीन
आज आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। जल में कुछ दाने चावल के मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

Related posts

14 नवम्बर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 फरवरी 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 अक्टूबर 2022 : जानें रविवार का राशिफल