करनाल हरियाणा

पूर्व विधायक राकेश कंबोज के बेटे की सड़क हादसे में मौत

करनाल,
सड़क हादसे में इंद्री के पूर्व विधायक राकेश कंबोज के इकलौते बेटे अक्षत कंबोज की देर रात दिल्ली में मौत हो गई है। आज शाम तक उनका संस्कार किया जाएगा। बेटे की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

बीती देर शाम अक्षत अपने दोस्त के साथ दिल्ली में स्कूटी पर बाजार में जा रहा था। रस्ते में ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली में पोस्टमार्टम होने के बाद आज शाम तक शव करनाल पहुचेंगा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ध्यान रहे, अक्षत ने हाल ही में सोनीपत की जिंदल यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की थी और दिल्ली में ज्यूडिशियरी की तैयारी कर रहा था।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गाँव के नजदीक जली हालत में मिला शव, क्षेत्र में हड़कंप

समझौता ब्लास्ट मामला : कोर्ट ने सुनवाई के लिए दी 7 और 8 फरवरी की तारीख

फाइव स्टार लग्जरी रिजॉर्ट में हरियाणा सरकार का शाही आत्मचिंतन शिविर आज से

Jeewan Aadhar Editor Desk