महेंद्रगढ़ हरियाणा

चोरों ने दीवार में छेद कर लाखों का ग्वार चुराया

नारनौल,
नांगल चौधरी रोड पर स्थित नई मंडी से थोड़ा आगे स्थित एक मिल की पिछली दीवार में बड़ा छेद कर चोर शुक्रवार रात लाखों रुपये के ग्वार के करीब चार सौ कट्टे चुरा ले गए। चोरी की जानकारी मिल के चौकीदार को सुबह लगी। जब वह मिल का राउंड ले रहा था तो उसने दीवार में एक बड़ा छेद देखा। इस पर उसने इसकी सूचना मालिक को दी। मालिक ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शहर एसएचओ ने भी मौका मुआयना किया।

नांगल चौधरी मार्ग पर नई अनाज मंडी से थोड़ा आगे सुरेश चौधरी ने महालक्ष्मी एग्री प्रोडेक्ट के नाम से एक मिल बनाई हुई है। उक्त मिल में ग्वार, बाजरा व अन्य एग्रो अनाज के कट्टे रखे हुए हैं। मिल मालिक के अनुसार मिल में दीवार के साथ अनाज के बहुत कट्टे लगे हुए हैं।

शुक्रवार रात को मिल के पिछली दीवार पर बड़ा सा छेद कर चोरों ने करीब चार सौ ग्वार के कट्टे चुरा लिए। मिल मालिक के अनुसार प्रत्येक कट्टा50 किलो का था, जिसके हिसाब से चोरों ने करीब 200 क्विंटल ग्वार चुरा लिया। जिसका बाजार भाव आठ लाख रुपये बनता है।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रोडवेज के कर्मचारियों को बड़ी राहत, हड़ताल के दौरान का मिलेगा वेतन

गोलीकांड में मारे गए संदीप गोयल को विज ने बताया बीजेपी को कार्यकर्ता

3 दिनों तक गीता के रंग में रंग जायेगा पानीपत शहर

Jeewan Aadhar Editor Desk