फतेहाबाद

चिल्ड्रन केयर इंस्टीट्यूट से निकली पांचों लड़कियां बरामद, पूछताछ जारी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
नवजीवन समाज अनाथालय कल्याण समिति द्वारा संचालित चिल्ड्रन केयर इंस्टीट्यूट से शनिवार रात गायब हुई 5 लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पांचों लड़कियों को पुलिस ने डबवाली के गांव लकड़ावाली गांव से बरामद किया है। पुलिस लड़कियों से मामले में पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, चिल्ड्रन केयर इंस्टीट्यूट से गायब हुई 5 लड़कियों को बरामद करने के लिए जिला प्रशासन ने गंभीरता से प्रयास किए। पुलिस प्रशासन ने सभी रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर इस बारे में जानकारी पहुंचा दी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की पांचों लड़कियों को डबवाली के लकड़ावाली गांव के रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पांचों लड़कियों को वहां से बरामद कर लिया।

पुलिस को शुरुआती पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे केवल घूमने के मकसद से ही इंस्टीट्यूट से बाहर निकली है। उन्होंने कहा इंस्टीट्यूट में काफी सख्ताई होती है। इसलिए उन्होंने घूमने का प्लान बनाया और रात को सभी के सो जाने पर वे खिड़की के रस्ते से बाहर निकल आई। फतेहाबाद से वे भट्टू रेलवे स्टेशन पहुंची और यहां से वे रेलगाड़ी में सवार होकर लकड़ावाली गांव में पहुंच गई।

फिलहाल पुलिस लड़कियों से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि पांचों लड़कियों से बाल सरंक्षण विभाग पुलिस पूछताछ के बाद अपने स्तर पर भी पूछताछ करेगा और सभी लड़कियों की काउंसलिंग भी करवाई जायेगी। बहरहाल, लड़कियों के बरामद होने से जिला प्रशासन और इंस्टीट्यूट के संचालकों ने राहत की सांस जरुर ली है।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अमोनिया रिसाव की घटना को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने क्षेत्र का दौरा कर लिया जायजा

हे राम! लॉकडाउन में ठेकेदारों ने बेच दी हजारों पेटी शराब

चाचा-भतीजा से मारपीट, पंप के शीशे तोड़े