देश हरियाणा

हरियाणा सरकार का संदेश घुंघट में रहे महिलाएं

हिसार
हरियाणा सरकार अपनी प्रौढ़ सोच से निकलती नजर नहीं आ रही है। प्रदेश सरकार की पत्रिका ‘हरियाणा संवाद’ के मार्च महीने के अंक में अंतिम पेज पर प्रकाशित घूंघट में महिला की फोटो पर ‘हरियाणा की शान लिखना’ साबित करता हे कि सरकार की सोच महिला सशक्तिकरण को लेकर कितनी गंभीर है। सरकारी पत्रिका के इस चित्र के साथ लिखा गया है, ‘घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान।’
भारत की जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ का कहना है कि हरियाणा संवाद पत्रिका वास्तव में सरकार की सोच का आईना है। इस प्रकार के चित्र छापकर भाजपा सरकार ने साफ कर दिया कि महिलाओं के प्रति उनका नजरियां कैसा है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओं को बस नारों तक समित रखे हुए है। सरकार की वास्तविक सोच को पत्रिका ने उजागर कर दिया है। जनवादी महिला समिति की प्रदेश सचिव शीला ने कहा जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है आॅनर किलिंग और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। अब सरकारी पत्रिका ने सरकार की मंशा को सार्वजनिक कर साफ कर दिया है कि हकीकत में राज्य की भाजपा सरकार की सोच महिलाओं के प्रति कितनी ओछी है।

Related posts

बच्चों के झगड़े ने ले ली एक जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

मालकिन की अश्लील वी​डियो बना किया ब्लैकमेल, कई बार किया दुष्कर्म

आजय चौटाला को मिली पैरोल, दुष्यंत कर सकते है PM से मुलाकात