हिसार

प्रदेशभर में छाई धूल..अगले 2 दिन रहेगी गर्मी—जानें कब आएगी बरसात

हिसार,
प्रदेशभर में बुधवार सुबह से ही आसमान में धूल छाई हुई है। धूल छाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर इसी तरह का मौसम रह सकता है और कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी आ सकती है। इसके साथ ही आने वाले दो दिन भीषण गर्मी पड़ने के कारण पारा बढ़ने के भी आसार हैं। 15 से 18 जून तक पश्चिम विक्षोभ की वजह से कुछ इलाकों में धूल भरी हवा चल सकती है और बरसात या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पारा एक से तीन डिग्री तक कम हो सकता है।

मानसून के फ्लो में कमजोरी आ गई है। अब सात दिन के बाद यह गति पकड़ेगा। महाराष्ट्र, ओडिसा पहुंचने के बाद ऐसा हुआ है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि मानसून देरी से हरियाणा या अगल-बगल के राज्यों में लैंड करेगा।

हरियाणा में मानसून के पहुंचने की तारीख 27 जून है और दिल्ली में यह 29 जून को पहुंचता है। मानसून का फ्लो कमजोर होते ही पारा भी मैदानी इलाकों में बढ़ने लगा है। सिरसा में पारा 42.9 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि नारनौल में 42.3, हिसार में 41.5 डिग्री पारा हो चुका है। जीटी बेल्ट के करनाल जिले में पारा 42 डिग्री, अम्बाला में 41.8 डिग्री पारा रहा।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

डॉ अंबेडकर ने संविधान में नहीं किया किसी से भेदभाव : गायत्री

गांव-गांव जाकर हिसार से तलवंडी राणा वैकल्पिक मार्ग के लिए समर्थन ले रही रोड संघर्ष समिति

8 महिला पहलवानों का जूनियर नैशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन : जसबीर सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk