कैथल हरियाणा

पंक्चर लगवा रही पिकअप को ट्राले ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं सहित बच्चे की मौत

कैथल,
शनिवार सुबह कैथल से कुरुक्षेत्र रोड पर सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित एक बच्चे की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को तुंरत नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद कुछ घायलों को पीजीआई में रैफर कर दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि विपरीत दिशा से आ रहा ट्राला 9 सवारियों की घसीटते हुए दूर तक ले गया।

जानकारी के अनुसार सभी लोग एक टैक्सी में सवार होकर टोहाना से पूजा करके कैथल के गांव ग्योंग और कठवाड लौट रहे थे। गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर टैक्सी का पंक्चर हो गया और चालक ने अपनी पिकअप गाड़ी को सड़क के किनारे पर ही रोक लिया। जब चालक टायर को पंचर लगवाने के लिए गया था तभी अचानक पीछे से आ रहे एक और तेज रफ्तार ट्राले ने खड़ी पिकउप को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके कारण खड़ी पिकअप के परखच्चे उड़ गए और बच्चे सहित सुखदेवी, बतेरी, सुखो तीनों महिलाओ की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राले को कब्जे में लेकर सिविल थाने ले गई जबकि ट्राला चालक फरार हो गया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जींद विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को बनाया उम्मीदवार

अनियंत्रित कार घर में घुसी, एक महिला की मौत—4 लोग गंभीर रुप से घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोर्ट ने भेजा वर्णिका और उसके पिता को सम्मन

Jeewan Aadhar Editor Desk