फतेहाबाद

भगवान नींद में रहे मस्त..चोरों ने लगा दी मंदिर सेंध

फतेहाबाद(साहिल रुखाया)
कलियुग का चरम रुप अब देखने को मिलने लगा है। अब चोर भगवान के घर को भी नही बख्श रहे है। फतेहाबाद के गांव दैयड़ में बने कालीमाता के मंदिर में पिकअप गाड़ी से आए 2 चोरों ने सेंध लगाकर माता के मंदिर से दानपात्र चुरा लिया।

यहा घटना रात करीब 1 बजे की है। चोर दानपात्र लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह मंदिर में पूजा करने आये पुजारी ने यह सब देखा तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़वाने वालो को 11 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। दूसरी तरफ इस चोरी ने साफ कर दिया है कि चोरों को अब भगवान के कोप का कोई भय नहीं है। ग्रामीणों ने जगह—जगह इन चोरों की फोटो लगाने का निर्णय लिया है ताकि इनका जल्द से जल्द पता चल सके।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रेप का बदला रेप! पुलिस जुटी मामले की जांच में

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर निवासी 22वर्षीय सौरभ ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

फतेहाबाद में डीसी ने की रबी खरीद सीजन 2021-22 में फसल खरीद प्रबंधों की समीक्षा