हिसार

बरसात से गिरी छत, अधेड़ गंभीर रुप से घायल

हिसार,
गांव खरड़ में बरसात के चलते एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से नीचे सो रहे एक अधेड़ को काफी चोट आई। आनन—फानन में उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, वीरवार देर राम करीब साढ़े ग्यारह बजे अचनाक सेवाराम के मकान की छत बरसात के चलते गिर गई। छत गिरने से मलवे के नीचे दबने से सेवाराम गंभीर रुप से घायल हो गया। सेवाराम के परिवार के दूसरे सदस्य पास के ही कमरे में सो रहे थे। उनके कमरे को भी छत गिरने से नुकसान पहुंचा है—लेकिन वे मलवे की चपेट में आने से बच गए।

फिलहाल सेवाराम का उपचार चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार जिस कमरे की छत गिरी है उसके पास ही सेवाराम की भैंसे भी बंधी हुई थी। गनीमत रही कि मलवा उस तरफ नहीं गिरा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर की जानकारी हर महिला को हो ताकि वे विपत्ति में इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकें : उपायुक्त

स्टेट फिस्टबाल में सूर्या स्कूल के खिलाडिय़ों का सराहनीय प्रदर्शन

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेरा और प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता का समर्थन रेखा ऐरन के साथ: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Jeewan Aadhar Editor Desk