हिसार

मेरा और प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता का समर्थन रेखा ऐरन के साथ: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हिसार,
कल देर सायं हिसार नगर निगम से मेयर प्रत्याशी रेखा ऐरन व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हनुमान ऐरन ने पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक स्थित आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की और नगर निगम चुनावों के लिए आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गर्मजोशी से ऐरन दंपति का स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम हिसार चुनाव में उनका पूर्ण सहयोग व आशीर्वाद रेखा ऐरन के साथ रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जी—जान से रेखा ऐरन की जीत के लिए कार्य करेगा।
समर्थन व आशीर्वाद के लिए ऐरन दंपति ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त किया। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हनुमान ऐरन ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि जिंदल परिवार, कुलदीप बिश्नोई परिवार, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला व पूर्व मंत्री संपत सिंह ने भी उन्हें पूर्ण आशीर्वाद व समर्थन दिया है। ये सभी वरिष्ठ नेता रेखा ऐरन की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अपराधियों के हौसले बुलंद,व्यापारी खौफ में—बजंरग गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

ऑनलाइन माध्यम से दी आहार योजना सॉफ्टवेयर की जानकारी

कृषि प्रधान हरियाणा के बजट में कृषि के लिए नाममात्र का बजट ऊंट के मुंह में जीरा : प्रो. नेपाल सिंह वर्मा