राशिफल

राशिफल 03 जुलाई 2018 : जानें कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

मेष:
दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च हो सकता है और लाभ भी होगा। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा। लाभ के नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

वृषभ:
नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वालों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पद लाभ के संयोग बनेंगे। व्यापार में प्रगति से योग बने हुए हैं। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन:
आपके कार्य में आज विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह रहेगा। नौकरी में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है।

कर्क:
बाहर के खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें। नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। आज पैसों की तंगी हो सकती है।

सिंह:
जीवनसाथी के बीच मामूली कारणों से मनमुटाव हो सकता है। सांसारिक विषयों के बारे में सोचकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी।

कन्या:
शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

तुला:
रचनात्मक क्षमताओं का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। विचारों की अधिकता से मन विचलित रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें।

वृश्चिक:
आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव कर सकते हैं। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। परिजनों के साथ अनबन होने की आशंका है। माता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

धनु:
अध्यात्म की तरफ आपका आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा।

मकर:
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। आज शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का विचार कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहना हितकर होगा।

कुंभ:
शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। सगे-संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने-फिरने का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है।

मीन:
आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय खूब ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद ना हो ध्यान रखें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

27 अप्रैल 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 November 2025 Ka Rashifal : आज अमावस्या के दिन अतिगण्ड योग के चलते 5 राशियों को रहना सावधान, काम में आयेगी बाधाएं, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 January 2026 Ka Rashifal : बुधवार को बुध, सूर्य और शनि के प्रभाव से किस राशि को मिलेगा बुद्धि-बल, धन और सफलता, किसे रहना होगा वाणी, स्वास्थ्य और कानूनी मामलों में सावधान—जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का पूरा हाल