हिसार

पानी के टैंकों की दी तकनीकी जानकारी

आदमपुर(अग्रवाल)
आदमपुर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा गठित सहयोग क्लब के सदस्यों ने गांव आदमपुर में बन रहे पानी के टैंकों की तकनीकी जानकारी दी। गांव आदमपुर के श्मशान घाट में बन रहे पानी के टैंक के बारे में जानकारी देते हुए बरसाती पानी के सरंक्षण व पशुओं के मलमूत्र के निष्कासन के बारे में सरपंच अंतर सिंह व उनके सहयोगी पवन कुमार का मार्गदर्शन किया।

यह जानकारी विस्तार से अनुदेशक प्रवीण कुमार के निर्देशन में क्लब के सदस्य उधम सिंह, विकास, योगेश, मंजीत, पुनीत, कुलदीप, सुनील कुमार ने जानकारी दी। क्लब के चेयरमैन शमशेर सिंह गर्ग व सदस्य धर्मवीर ने छात्रों को दिशा-निदेश दिए। संस्थान के प्राचार्य मनोहर लाल गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा बहुतकनीकी संस्थाओं में सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा सहयोग क्लब का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को तालाबों के लिए जल सरंक्षण के माध्यम से जल की उपलब्धता, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा कृषि योग्य पानी की उपलब्धता संबंधित तकनीकी जानकारी देना है। जिससे उन्हें अपनी तकनीकी जानकारी के प्रति विश्वास पैदा होगा। इस क्लब की गतिविधियों के माध्यम से सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों की कौशल विकास में मदद मिलेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

दुल्हन का मेकअप पड़ा सैलून संचालिका को भारी, हुई कोरोना संक्रमित

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 मार्च 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

सरकारी नौकरी का झांसा देकर चार लाख ठगने वाला काबू