फतेहाबाद

लोकसभा के साथ नहीं होंगे हरियाणा विधानसभा के चुनाव—बराला

टोहाना (नवल सिंह)
गांव पारता के 185वें जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मुख्यातिथि थे। इस अवसर पर सुभाष बराला ने पौधारोपण कर गांववासियों को गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

सुभाष बराला ने गांववासियों को गांव के जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम समय— समय पर अपने परिवार के सदस्यों के अलावा महापुरूषों के जन्म दिन मनाते है, हमें अपनी जननी का जन्मदिन भी मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में महापुरूष गांव को गामराम की संज्ञा दिया करते थे, उनका मानना था कि गांवों में राम बसते है।

सुभाष बराला ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नही है। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ नही होेंगे। हरियाणा विधानसभा के चुनाव निश्चित समय पर ही होगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। ऐसे में विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है।

किसान की फसल का मूल्य बढ़ोतरी के कारण हरियाणा में उत्सव का माहौल है। किसानों में खुशी का माहौल है। हमारी पार्टी पूर्व में लोकसभा की 7 सीटें जीती थी, आगामी लोकसभा चुनाव में 10 सीटें जीत कर नरेन्द्र मोदी की झोली में डालेगी। इसी तरह हम विधानसभा चुनावों में भी चमत्कार करके दिखाऐंगे।

बराला ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने अलग पार्टी बनाकर देख लिया कि क्षेत्रीय पार्टियों का क्या हाल होता है। पहले वे कांग्रेस की बुराई करते थे आज भाजपा की बुराई कर रहे है—ये राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

काला बुधवार : सड़क हादसे में 4 की मौत, 4 गंभीर रुप से घायल

अंतर्राज्यीय व अंतर जिला सीमा सील : डीसी

सोमदत ने लगाया हरियाणा सरकार पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप

Jeewan Aadhar Editor Desk