फतेहाबाद

घर में मृत अवस्था में मिला बिजली निगम का कर्मचारी, शरीर पर मिले चोट के निशान

टोहाना (नवल सिंह)
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में क्लर्क के पद पर तैनात युवक की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बिजली कर्मी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी पाकर बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पंहुच गए।

इस बारे मे बिजली विभाग के कर्मचारी नरेश कुमार ने बताया कि अरविंद बाली बिजली विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। वह यहां किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पार्षद ने सूचना दी तो वे मौके पर पंहुचे। अरविंद बाली के शरीर पर काफी चोट लगी हुई थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दे दी।

इस बारे में मृतक के साथी राजू ने बताया कि रात्रि के समय उसने अरविंद बाली के साथ ही खाना खाया था। इसके बाद वह जाकर सो गया था। उस समय अरविंद बाली फिल्म देख रहा था। सुबह वह गांव समैण में कार्य कर रहा था तो उनके पास अरविंद बाली की मृत्यु होने की जानकारी मिली। राजू ने आशंका जताई है कि अरविंद बाली की मौत घर में गिरने से हो सकती है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सीएमजीजीए कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता की वीसी 13 अप्रैल को : डीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त ने जेएनवी खाराखेड़ी का औचक निरीक्षण किया, विद्यालय प्रांगण में किया पौधारोपण

पुलिस की गाड़ी से टकराया बाइक, एक की मौत 6 घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk