हिसार

नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

आदमपुर (अग्रवाल)
सिद्धमुख मोहब्बतपुर नहर में नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस और परिजन युवक की तलाश में लगे हुए है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

जानकारी के मुताबिक, जवाहर नगर निवासी सन्नी पुत्र राजबीर (25) रविवार शाम मोहब्बतपुर स्थित नहर में नहाने गया। बताया जा रहा है युवक नहर में पूल से कूदा लेकिन बाद में ऊपर नहीं आया। सन्नी का इस प्रकार पूल से कूद कर डूबना संदिग्ध माना जा रहा है।

इसके बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से तलाश आरंभ की। इसी दौरान आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद लेकर तलाश आरंभ की। देर रात तक सन्नी का पता नहीं चल पाया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर में बरसात ने कैसे बरपाया अनाज मंडी के व्यापारियों पर कहर—देखें वीडियो

22 फरवरी 2019 को हिसार में हाने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

ये 5 सदस्य ठीक करेंगे आदमपुर नगरपालिका की वार्डबंदी, बैठक 17 जुलाई को हिसार में