देश

​नाम रुप नगर लेकिन दर्शन में कुरुप

हिसार
बारह क्वार्टर रोड स्थित रूप नगर क्षेत्र में पिछले करीबन एक सप्ताह से सीवरेज की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। क्षेत्र में दुर्गंध फैलने की वजह से लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है। क्षेत्रवासियेां का आरोप है कि सीवरेज ओवरफ्लो को खत्म करने के लिए विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनेक बार फोन पर सूचना दी है, मगर कर्मचारी समस्या का कोई समाधान नहीं  कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में डिप्टी मेयर भीम महाजन को भी बताया, मगर विभाग के कर्मचारी और अधिकारी उनकी भी बात नहीं सुन रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि क्षेत्र की समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ बैनर बनवाकर बारह क्वार्टर की मेन रोड पर लगवाएंगे, ताकि हस मार्ग से आवागमन करने वाले हर व्यक्ति को विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की कार्यप्रणाली का पता चल सके। परेशान क्षेत्रवासियों में अरुण, अनूप, नरेश, रोहन,  राकेश, मनोज, सरला, ममता, सुमन सहित अन्य हैं।
वहीं इस बारे में डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कहा कि क्षेत्र की समस्या जायज है और समस्या का जल्द ही निवारण करवा दिया जाएगा। सफाई कर्मचारी से बात हुई है, वे अन्य जगहों पर व्यस्त हैं। समय लगते ही यहां की समस्या भी दूर करवा दी जाएगी।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री जैन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत, हुआ कोरोना टेस्ट

बस स्टैंड पर खड़े लोगों पर पल्टा ट्रक, आठ लोगों की मौत, तीन घायल

ब्रिटेन मेंं गांधी और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पढ़ना हुआ जरूरी