हिसार

सीसवाल के विनोद ने बढ़ाया मान, पीएम ने किया सम्मान

आदमपुर (अग्रवाल)
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन मेंं वाई फोर डी. संस्था द्वारा न्यू इंडिया कॉन्क्लेव में सोमवार 16 जुलाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व केंंद्रीय मंत्री ने शिरकत की।

इस समारोह मेंं गांव सीसवाल के युवा विनोद लटियाल को प्रेरणास्त्रोत युवा सम्मान से सम्मानित किया गया। बुधवार को गांव पहुंचने पर युवा विनोद लटियाल को ग्र्राम पंचायत सीसवाल व ढाणी सीसवाल ने सम्मानित करते हुए हर्ष जताया। गांव के सरपंच घीसाराम लुगरिया ने कहा कि युवा विनोद लटियाल को प्रधानमंत्री के हाथोंं यह सम्मान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ग्र्राम पंचायत ने विनोद लटियाल को सम्मानित किया।

इस मौके पर ढाणी सीसवाल के सरपंच जगदीश सैनी, प्रधान सुभाष टाक, पंच प्रताप पंवार, हनुमान सैनी, विनोद रोड़ी, महेंद्र जंवर, सरजीत बैनीवाल, दलीप सैनी, गगन रोड़ी, अमित मेहता, अनिल सहारण, राजरूप, सुनील नैन, सुमेश सैनी आदि मौजूद रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रोडवेज हड़ताल के समर्थन में आया सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ

Jeewan Aadhar Editor Desk

जस्टिस फॉर गुडिया : शोकसभा में गुड़िया को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक गर्ग ने किया सुसाइड