फतेहाबाद

रवि हुआ था फरार..महेंद्र पर हो गया मामला दर्ज

टोहाना (नवल सिंह)
सदर थाना में महेन्द्र सिंह नामक पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसकी कस्टडी से नशा बेचने का आरोपी रवि फरार हो गया। फरार रवि अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी महेन्द्र सिंह व फरार रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रमेश चन्द्र ने बाताया कि 17 जुलाई को 7 ग्राम हेरोइन का मुकद्दमा दर्ज किया था। आरोपी रवि को मौके से पकड़ा गया था।अदालत में पेश करने के बाद जब रिमांड पर थाना सदर में लाया गया तो पुलिस कर्मचारी महेंद्र सिंह की लापरवाही के कारण रवि थाने से खिसक गया।

उन्होंने बताया आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर जगह—जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द ही फरार चल रहे आरोनी रवि को गिरफ्तार कर लेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

चिटफंड के आरोप में एक और कंपनी पर मामला दर्ज, आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

Jeewan Aadhar Editor Desk

फसल कटाई के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एडवाइजरी जारी

धान न लगाकर बागवानी फसलों को अपनाने पर विभाग देगा अनुदान राशि : उपायुक्त