राशिफल

26 April 2024 Ka Rashifal : आज अनुराधा नक्षत्र में 4 राशि के जातकों को मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज का दिन करियर के मामले में बड़ा उछाल लेकर आने वाला है। बिजनेस में चल रही समस्या अनुभवी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। धन उधार आज आसानी से मिल जाएगा। कोई मित्र घर दावत पर आ सकता है। किसी काम को बहुत ही सोच विचारकर करें, तो बेहतर रहेगा।

वृष
आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्या की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत बेहतर बनी रहेगी।

मिथुन
आज के दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। किसी मित्र से लंबे समय से चल रहा वाद विवाद आज दूर होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान तय हो सकता है।

कर्क
आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप हो सकता हैं। भाई बहनों से चल रहा वाद विवाद दूर होगा और संबंधों में मजबूती आएगी। आपको कोई काम किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करना बेहतर रहेगा, तभी वह पूरा हो सकेगा।

सिंह
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने की योजना असफल हो सकती है, इसलिए जालसाजी से सतर्क रहना होगा। राजनीति क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या
आज धन उधार दिया तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी बात को लेकर चल रही परेशानी आज दूर होगी। दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। माता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

तुला
आज का दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। संतान से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। कोई नए काम की शुरुआत आज करें, तो आपके लिए बेहतर होने की उम्मीद दिख रही है।

वृश्चिक
आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा काम पर फोकस रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोग सावधान रहें। आज घर पर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आज संतान के करियर में आ रही समस्याओं का समाधान करने का दिन है।

मकर
आज का दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। संतान पक्ष की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है। आय को बढ़ाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने की वजह से कुछ काम लटक सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में पैसों का नुकसान होने की संभावना है।

कुंभ
आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। संतान के करियर में तरक्की होने से ख़ुशी मिलेगी। परिवार का कोई सदस्य नौकरी को लेकर दूर जा सकता है। किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन
आज का दिन कठिनाइयां लेकर आने वाला है, कार्यक्षेत्र में बनते हुए काम लटक सकते हैं। धन उधार लेने की सोच आपको बड़ी उलझन में डाल सकती है। माताजी को शारीरिक कष्ट होने से आपका मन दुखी रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिखाई दे रहा है।

Related posts

19 दिसंबर 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 नवम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

25 जून 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल