फतेहाबाद

व्यापार मंडल अनाजमंडी ने किया एसपी का स्वागत

फतेहाबाद(डेस्क)
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष मुंजाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। सुभाष मुंजाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों व मंडी के व्यापारियों पुलिस कप्तान का फूल मालाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया।

पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का एक अहम अंग है। अनाजमंडी में प्रति दिन हजारों किसान मंडी आढ़तियों के पास आते हैं और उनकी बातों का अनुसरण करते हैं। उन्होंने आढ़तियों से निवेदन किया कि आने वाले किसान भाईयों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व नशा खोरी के खिलाफ जागरुक करें। उनके द्वारा कही गई बात पर जमींदार भाई विश्वास करते हैं।

नशाखोरी हमारे लिए एक अभिशाप है। उन्होंने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को आश्वसत किया कि जिला पुलिस प्रशासन द्वारा हमेशा ही हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर रमेश तनेजा, धर्मपाल बैनीवाल, मान सिंह गढ़वाल, रामचंद्र, मोहनलाल खन्ना, संजय झाम्ब, पिंकी, रमेश नागपाल, दलबीर कंबोज, विजय कक्कड़, संतलाल मैहता, राजकुमार जिंदल, राधेश्याम नारंग, प्रिंस नारंग, जवाहर मधु सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राजकीय बहुतकनीकी धांगड़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में प्लेसमेंट विषय पर सेमिनार का आयोजन

फतेहाबाद में कोरोना के नए केस मिलने पर प्रभावित क्षेत्रों को बनाया कंटेनमेंट व बफर जोन