फतेहाबाद

दुष्कर्म आरोपी बाबा ने खुद को बताया बेगुनाह, पैसे लेन—देन के चलते फंसाने का लगाया आरोप

टोहाना (नवल सिंह)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

महिलाओं से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपी कथित बाबा अमरपुरी को 7 दिन के रिमांड के बाद न्यायलय में किया गया। कोर्ट ने कथित बाबा को हिसार जेल भेजा दिया। पुलिस ने कथित बाबा पर पोस्को एक्ट, एनडीपीसी एक्ट, आर्म्ज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रखा है।

वहीं अदालत में पेशी पर आते समय मीडिया से बातचीत करते हुए कथित बाबा अमरपुरी ने अपने पर लगे सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उसका कहना है कि उसका समैण गांव की एक महिला के साथ करीब 16 लाख रुपए का लेनदेन है। इसी लेनदेन के चलते महिला ने कुछ लोगों के साथ साजिश रचकर उसे फंसाया है।

कथित बाबा का कहना है इन लोगों ने पहले भी उन पर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस जांच में वे ब्लैकमेल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे। उसका कहना है कि जांच के दौरान इस मामले की सच्चाई भी सबके सामने आ जायेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सीपीएस सीमा त्रिखा ने दी शम्मी धींगड़ा को बधाई

सेल टैक्स विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किए पीएम फसल बीमा योजना में बदलाव : बांगड़