हिसार

अग्रवंशी महिला समिति व पिंकिश फाऊंडेशन द्वारा सावन उत्सव आयोजित

हिसार,
अग्रवंशी महिला समिति व पिंकिश फाऊंडेशन द्वारा आज सायं देहली रोड स्थित मिडटाऊन ग्रैंड में धूमधाम से सावन उत्सव मनाया गया। उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में दीपा गोयल मंगालीवाला उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल खेले गए।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाएं इतने सुंदर वस्त्र धारण करके आई थी कि निर्णायक मंडल को भी कई बार परिणाम के लिए सोचना पड़ा। निर्णायक मंडल में रोली और अनिता भंडारी शामिल रहे। लक्की कूपन की स्टाल पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। स्टालों पर भारी भीड़ उमड़ी। खचाखच भरे हाल में सावन उत्सव मनाने पहुंचे लोगों ने खूब आनंद लिया। पिंकिश के साथ मिलकर समिति ने सावन लगते ही पहला कार्यक्रम करके लोगों के उत्साह को बढ़ा दिया।

अग्रवंशी महिला समिति की प्रधान कुसुम जैन ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से सावन उत्सव का आयोजन कर रही हैं, इस बार पिंकिश फाऊंडेशन के साथ मिलकर करने से उत्साह और भी बढ़ गया। पिंकिश फाऊंडेशन की प्रधान आरती गर्ग ने बताया कि लोगों की उमड़ी भीड़ ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। पिंकिश फाऊंडेशन की महासचिव शालिनी गुप्ता ने बताया कि तीज क्वीन प्रतियोगिता में दिव्या गुप्ता को प्रथम, निकिता सिंगल को द्वितीय व याशिका मित्तल को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

तीनों तीज क्वीन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर दोनों प्रधान व भाग लेने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुंजन आर्य, सविता, रोमा, सुनीता, गीता, मंजरी, साधना, कौशल, वंदना, अंजु, कमलेश, सुमन, ममता, बबिता, प्रियंका, कमलेश, मोना, सोनिया, टिवंकल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

नाबालिग चोर ने साईकिल चुराई, बेचने का किया प्रयास, सीसीटीवी कैमरों में कैद

हवा—हवाई सीएम है मनोहर लाल खट्टर—केजरीवाल

हिसार के भक्तों ने बरसाना में मनाया फाल्गुन उत्सव