हिसार

भजन-कीर्तन कर मनाया स्वामी सदानन्द महाराज का जन्मदिन

आदमपुर(अग्रवाल)
आदमपुर श्रीकृष्ण प्रणामी महिला मंडल की सदस्यों ने गौशाला व भट्टू नंदीशाला में स्वामी सदानन्द महाराज के 74वें जन्मदिन पर सत्संग का आयोजन किया। संत के जन्मदिन पर 74 ज्योत जलाई गई और महिलाओं ने बधाई गीतों पर नाच गाकर खुशियां मनाई।

अशोक प्रणामी ने कहा कि हमें गौ सेवा व नंदी सेवा के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए। गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा मानी गई है। इसलिए हर व्यक्ति को गौसेवा के लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। इस जन्मदिन पर गौ व नन्दियों को हरा चारा, दलिया व गुड़ खिलाया गया। आदमपुर व भट्टू की संगत ने भजनों से खूब मन मोहा।

इस मौके पर संजय सिंगला, अधिवक्ता सुरेन्द्र सांई, बृजमोहन सिंगला, सज्जन सिंगला, भीखूराम, पुरुषोत्तम बंसल, सरिता सचदेवा, बिमला देवी, पुष्पा, रीता गोयल, सरोज सिंगला, उषा, सिलोचना, रेखा, शशि, संतोष, मांगेराम अग्रवाल, अजय बंसल, सुभाष गोयल, ओमप्रकाश, राजाराम हुड्डा, राजेश सिंगला, सुभाष छिम्पा सहित अनेक साध-संगत मौजूद रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर : महिला ने बुजुर्ग का मुहं काला करके किया पुलिस के हवाले, साजिश की जताई संभावना

Jeewan Aadhar Editor Desk

अब हर माह हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व पंजाब से अग्रोहा धाम के लिए चलेंगी बसें : गर्ग

बाबा बालकनाथ जी की पैदल यात्रा 28 को

Jeewan Aadhar Editor Desk