फतेहाबाद

रोडवेज चक्का जाम : फतेहाबाद डिपो को करीब 15 लाख का नुकसान

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
प्रदेश में रोडवेज की हड़ताल को लेकर फतेहाबाद में भी रोडवेज का चक्का पूर्ण रूप से जाम रहा। रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड के अंदर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फतेहाबाद में रोडवेज के प्रदर्शन की अगुवाई हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने की।
मीडिया से बातचीत करते हुए सरबत सिंह पूनिया ने बताया कि आज उनकी हड़ताल पूर्ण रुप से सफल रही है और मोटर व्हीकल एक्ट संशोधन 2017 के विरोध में आज देशव्यापी हड़ताल है और रोडवेज ने अपनी मांगों को लेकर आज प्रदेश में निजीकरण के विरोध में हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 700 निजी बसें चलाने को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है, जबकि रोडवेज कर्मचारी सरकारी बस सुविधा लोगों को देने की मांग लगातार कर रहे हैं। जिसके चलते आज रोडवेज की हड़ताल की गई है।
उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की कुछ अन्य भी मांगे हैं जिसको लेकर वह लगातार सरकार से बात कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, इसके चलते अब उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बसें उत्तर भारत के कई राज्यों में जाती हैं और आज जनता को परेशानी उठानी पड़ेगी लेकिन रोडवेज कर्मचारी जनता के हित की बात कर रहे हैं।
हड़ताल से परेशान यात्रियों ने बताया कि उन्हें आज हड़ताल की जानकारी नहीं थी, अब वह अपने गंतव्य तक जाने के लिए जब बस अड्डे पहुंचे, तो उन्हें पता लगा कि आज रोडवेज की हड़ताल है। अब उन्हें प्राइवेट छात्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं आज प्राइवेट बस संचालकों की ओर से भी मनमाने रेट वसूले जा रहे हैं।
फतेहाबाद रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी आज हड़ताल पर है। इससे फतेहाबाद जिले को 15 लाख के करीब का नुकसान होगा, वही फतेहाबाद की बसे उत्तर भारत के कई राज्यों मे जाती है। जो कि आज पूर्ण रूप से बंद है लोगों को आज प्राइवेट साधनों का सहारा ही लेना पड़ रहा है। पुलिस फोर्स को भी बस स्टेंड पर प्रशासन की ओर से तैनात किया गया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

परीक्षाओं को नकल रहित सम्पन्न करवाने के लिए डीसी व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा

स्कूल बस ने बाइक चालक को कुचला, चालक की मौके पर मौत

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय, मिट्टी में दबे मजदूर को सुरक्षित निकाला