राशिफल

15 अगस्त 2018: जानें बुधवार का राशिफल

मेष:
आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ:
वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आप की वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आपके लिए लाभदायी रहेगा। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे।

मिथुन:
स्त्री वर्ग से आज संभलकर रहें। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण मानसिक थकान से नींद नहीं आएगी। संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालिएगा।

कर्क:
आज का दिन आपका आनंद भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रवास आनंदमय होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए मिश्र फलदायी है। परिजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बीता सकेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे।

कन्या:
आपकी वाणी से आज लोग प्रभावित होंगे। वैचारिकरुप से समृद्घि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है, संभलकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा और वाणी पर नियंत्रण। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। घूमने-फिरने, आमोद-प्रमोद में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।

धनु:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर:
आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी। लेखन और रचनात्मक कार्यों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ:
आज अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते है। वाणी पर संयम रखें। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा। ईश्वर का नाम तथा आध्यात्मिक विचार आपके मन को शांत बनाएंगे।

मीन:
आज अपनी कला को निखार सकते हैं। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। आमोद-प्रमोद में दिन गुजरेगा। स्वजनों, मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन हो सकता है। यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

19 अगस्त 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

1 मार्च 2022: जानें मंगलवार ​का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 दिसंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल