राशिफल

20 अगस्त 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष:
आपकी राशि का स्वामी मंगल मकर राशि का होकर दशम भाव कर्म केन्द्र में है, आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है।

वृषभ:
मान प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति दायक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं।

मिथुन:
आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क:
उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह:
आज का दिन भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध है। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी आपका दिल जीत सकते हैं।

कन्या:
आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा।

तुला:
आज का दिन आनंद में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आपकी विद्या, ज्ञान की वृद्धि होगी।

वृश्चिक:
आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु:
अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर:
व्यवसाय के लिए व्यस्त हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना, आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। दोपहर तक बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ:
धन धर्म कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन:
घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 November 2025 Ka Rashifal : आज अमावस्या के दिन अतिगण्ड योग के चलते 5 राशियों को रहना सावधान, काम में आयेगी बाधाएं, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 November 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों का दिन रहेगा उत्तम, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 February 2024 Ka Rashifal: आज 5 राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल