हिसार

पूर्व सरपंच का बेटा लापता

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव चूलि खुर्द के पूर्व सरपंच राममूर्ति बेनीवाल का बेटा सतपाल शनिवार से लापता चल रहा है। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए अब आदमपुर पुलिस से गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, सतपाल 18 अगस्त को सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने घर से बाइक लेकर निकला था। लेकिन पूरा दिन बीत जानेे के बाद भी वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। इसके चलते परिजनों ने आज आदमपुर थाना में उसे खोजने के लिए गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी का ममला दर्ज कर सतपाल की तलाश आरंभ कर दी है।

Related posts

6 सितंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 सालों में छिन गया आदमपुर का शुद्ध देसी घी का ताज: जानें कैसे हुई इलाके के घी की पतन की शुरुआत

हरिकोट में कन्या जन्म पर हरिकोट में जलवा पूजन