हिसार

रहस्यमय हालात में गायब हुआ बच्चा काजला की ढाणियों में मिला

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर मैन बाजार में दुकान पर चाय देकर घर लौट रहा शिव कालोनी निवासी 11 वर्षीय अमन अचानक साइकिल सहित लापता हो गया। बच्चा गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। शाम को करीब 3 घंटे बाद बच्चा गांव काजला की ढाणियों में मिला तो परिजनों ने राहत की सांस ली।
लापता बालक अमन ने बताया करीब साढ़े तीन बजे वह शिव कॉलोनी से मेन बाजार में दुकान पर चाय देकर घर आ रहा था। बोगा मंडी के मुख्य चौक पर पहुंचा तो उसे होश गांव काजला में आया। अमन के मुताबिक उसे चौक से लेकर गांव तक का कोई पता नही है कि वह यहां कैसे पहुंचा। वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर देखा कि बच्चा हाई स्कूल रोड से तेज गति से साइकिल चलाता हुआ जाता दिखाई दे रहा है।
बच्चे ने बताया कि उसे पता ही नही है कि वह कैसे गांव में पहुंचा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन गांव में पंहुचे और बच्चे को सकुशल घर लेकर आए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आदमपुर में इस समय गिरोह सक्रिय है जो बच्चों को वशीभूत कर उठा ले जाते है। आदमपुर में इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बना है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पैरा ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी तरूण ढिल्लो को सम्मानित करेगी एलआईसी

Jeewan Aadhar Editor Desk

डा. भीमराव अंबेडकर की शिक्षाओं पर अमल करने की जरूरत : इंदर गोयल

लंबे समय से मांगे पूरी होने की बाट जोह रही प्रदेश की आशा वर्कर

Jeewan Aadhar Editor Desk