हिसार

बिजली—पानी कनैक्शन बना झगड़े का कारण,9घायल

हिसार
गांव बहबलपुर में एक पड़ोसी द्वारा दूसरे पड़ोसी के पानी कनैक्शन और बिजली कनैक्शन काटने पर हुए विवाद में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार के मंदबुद्धि व्यक्ति के साथ भी मारपिटाई की। घायल मंदबुद्धि व्यक्ति को भी उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष के परिजन जयबीर ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रमलू के परिवार वालों ने कुछ समय पहले पानी के कनैक्शन वाली पाइप तोड़ दी थी और हाल ही में बिजली कनैक्शन की तार भी काट दी थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, मगर बाद में पंचायत ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था। आरोप है कि बीती शाम जब जयबीर खेतों में काम के लिए जा रहा था तो रास्ते में दूसरे पक्ष की बग्गी आने पर उनमें फिर बहस छिड़ गई। आरोप है कि इसके पश्चात दूसरे पक्ष के आरोपी रमलू, राजेश, शाबती और ममता जयबीर के घर पहुंच गई और जयबीर के पिता बीरबल, मां रेशमा, संतोष और मंदबुद्धि भाई राममेहर के साथ मारपिटाई कर वहां से फरार हो गए। इस बीच आस-पड़ोस के लोगों ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, मगर आरोपी पक्ष ने सभी के साथ बुरी तरह मारपिटाई की। उनके जाने के बाद ग्रामीण इन घायलों को सिविल अस्पताल लेकर आए। दूसरी तरफ इस झगड़े में दूसरे पक्ष के रमलू, राजेश, शाबती और ममता ने भी जयबीर व उनके परिवारजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Related posts

सोमवार को आदमपुर में प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणवी थीम पर हुआ लिटिल किंगडम स्कूल का वार्षिकोत्सव

Jeewan Aadhar Editor Desk

जैन भवन में विष्णु को महिला मंडल ने किया सम्मानित